
गिरीश गुप्ता गरियाबंद। जिले के मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम कोदोभाठा में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक प्रकाश कुमार भोई, व कल ग्राम पंचायत ढोढरा पंचायत के पूर्व माध्यमिक शाला में शराब पीकर उत्पाद मचाने वाले दोनों शिक्षको के खिलाफ हमारे न्यूज cgtoop 36 में प्रमुखता से न्यूज चलाया गया था।
समाचार वायरल के बाद मामले को गम्भीरता को देखते हुए।गरियाबंद जिला पंचायत उपाध्यक्ष व पदेन शिक्षा समिति के अध्यक्ष संजय नेताम द्वारा इसकी शिकायत संभागीय सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर से की थी।
संभागीय सयुक्त संचालक शिक्षा विभाग के अधिकारी द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोदोभाठा पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक प्रकाश कुमार भोई और ग्राम पंचायत ढोढरा के पूर्व माध्यमिक शाला में शराब पीकर उत्पात मचाने वाले शिक्षक शशिशेखर पांडे, व ख़िरसिंग नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
इस दौरान तीनो निलंबित शिक्षक निलंबन अवधि में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मैनपुर में रहेगा।वही निलंबन अवधि में तीनों निलंबित शिक्षको को जीवन निर्वहन भत्ते की पात्रता होगी।







