राजधानी रायपुर में घुटने के दर्द का इलाज के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले मुख्य आरोपित डाक्टर रहमान को पुलिस की टीम ने शुक्रवार सुबह मुंबई से गिरफ़्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उसे रायपुर लेकर पहुंच रही है। देर शाम को मामले का राजफास पुलिस करेगी।
read also – मड़ई मेला से हो रहा छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम – मंत्री डॉ. डहरिया
पुलिस ने बताया कि आरोपित डाक्टर रहमान रायपुर के अपने परिचित राहुल अग्रवाल के साथ मिलकर ठगी की घटना को अंजाम देता आ रहा था। अब तक आरोपियों ने राजधानी रायपुर की रिटायर्ड शिक्षिका शीतला सिंह से तीन लाख और ट्रांसपोर्टर भूपेंद्र सिंह अहलूवालिया से 50 हजार रुपये की ठगी की है। बताया जा रहा है कि आरोपि घुटने की बीमारी का शर्तिया इलाज करने का दावा कर ठगी करता है। डॉ.रहमान मरीज को नागपुर ले जाकर इलाज करने का नाटक करते हुए पैसे ऐंठ लेता था। दोनों आरोपितों के खिलाफ आमानाका सहित सरस्वती नगर थाना में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज है।
read also – छत्तीसगढ़ – सहेली के बाॅयफ्रेंड ने झाड़-फूंक के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की दे रहा था धमकी
बताया जा रहा है कि मनोवैज्ञानिक तरीके से ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता है। ठग सबसे पहले मरीज के दर्द वाले स्थान पर किसी पाइप के माध्यम से अंदर जमा मवाद को बाहर निकालने का नाटक करते। छोटी पाइप में पहले से खून या मवाद जैसा दिखने वाला कोर्ई केमिकल लगा देते। इलाज के दौरान मरीज के सामने पाइप से वह केमिकल बाहर निकालते। फिर मरीज से बोलते हैं , देखिए अंदर कितनी गंदगी भरी है, जिससे दर्द होता है। इस तरह विश्वास जीत लेते है और ठगी करते है। मनोवैज्ञानिक तरीके से मरीज को धोखा देकर रकम ऐंठ ली जाती है। चंद घंटे बाद असर न होने से राज खुलता गया।



