
कुश अग्रवाल बलोदा बाजार। आई.के.एलेसेला द्वारा बच्चो से संबधित अपराधो का विशेष रूचि लेकर अपराधो की निकाल हेतू जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी को दिशा निर्देश दिया गया जिसके परिपालन मे अति0 पुलिस अधीक्षक पिताम्बर पटेल के मार्ग दर्शन व उप पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बघेल भाटापारा के दिशा निर्देशन पर भाटापारा शहर थाना प्रभारी विजय चौधरी एंव उसकी टीम द्वारा 08 साल बाद 03 माह की बच्ची के उसके बिछड़े मां बाप से मिलाया गया
आपको बता दे कि प्रार्थी ने दिनांक 15-04-2013 को थाना भाटापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई की घटना के समय प्रार्थिया अपनी 03 महिने के बच्चे के साथ भाटापारा से रायपुर बस के माध्मय से सफर कर रही थी इसी दौरान बुर्का पहनी हुए एक महिला ने 03 माह की बच्ची को पाने (गोद मे लेने ) के लिए मांगी और उसे अपने साथ ले गई
कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 90/2013 धारा 363 भादवि के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया, उक्त संबंध मे विवेचना की जा रही थी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देशो का पालन करते हुए बच्चो से संबधित अपराध मे विशेष रूची लेते हुए विगत 06 माह से लगातार इस प्रकरण मे अपह्त बच्ची की पता तलाश मे दिन रात एक कर दिया, इस दौरान बस के बोडिंग स्टेशन भाटापारा तथा गंतब्य स्टेशन रायपुर तथा इसी बीच आने वाले विभिन्न स्थान से आने जाने वाले लोगो को घटना का हवाला देकर लगातार पता तलाश कि जा रही थी कि विशेष टीम द्वारा कडी से कडी जोडकर आज दिनांक 01-09-2021 को 08 साल बाद 03 माह की बच्ची को उसके माता पिता को सुपुर्द किया गया मामले मे अग्रिम विवेचना जारी हैा



