छत्तीसगढ़ – राजनांदगांव जिले के साल्हेवारा क्षेत्र के ग्राम रामपुर में एक तेंदूआ जंगल से भटक कर पानी की तलाश में गांव के तालाब किनारे आकर पीपल के पेड़ में चढ़ गया । तालाब में नहाने पहुंचे ग्रामीणों ने अचानक तेंदुआ को पेड़ के पत्तों की ओट में छिपे देखा तो दहशत में आ गए और नहाना धोना छोड़कर भाग खड़े हुए। देखते ही देखते आसपास के 8 से 10 गांव के ग्रामीणोें की रामपुर में तालाब के आसपास भीड़ लग गई।

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम और पुलिस की टीम वँहा पहुंच गई है ।वन मंडल के एच एन ठाकुर से सीधे संपर्क करने पर बताया गया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की रेस्क्यू टीम साल्हेवारा क्षेत्र के ग्राम रामपुर पहुंच गई है ।पिंजरे भी वन मंडल से मंगाया गया है । सबसे पहले ग्रामीणों की भीड़ हटा कर फिलहाल अभी बेरिकेट लगा दिया गया है ।कुछ देर शाम होते ही रेस्क्यू किया जायेगा ।
read also,,रिटायर्ड पुलिसकर्मी के अकाउंट से 40 लाख की ठगी करने वाले 5 शातिर आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे



