देश में कोरोना वायरस लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। कल एक ही दिन में कोरोना वायरस के 45 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं एवं 1 दिन में 1130 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के भारत में 45 हजार 601 मामले सामने आने के बाद भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 12 लाख 39 हजार 684 हो गई है।
अब देश में 4,25,114 एक्टिव मामले हैं। जबकि, एक दिन में 31,874 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 7,84,266 हो गयी है। वहीं भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 29,890 हो गई है।
राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 10 हजार 576 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य संक्रमितों की संख्या 337607 हो गई है। जिनमें 136980 मामले एक्टिव हैं। जबकि, 187769 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 12556 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इसके साथ ही तमिलनाडु में 5848, दिल्ली में 1227, गुजरात में 1020, तेलंगाना में 1555, उत्तर प्रदेश में 2300, आंध्र प्रदेश में 6045, पश्चिमी बंगाल में 2291 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ की बात करें तो छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण पूरे रफ्तार में है कल देर रात फिरने 31 मरीजों की पहचान हुई कल देर रात पाए गए मरीजों में रायपुर से 18, गरियाबंद से 4, बिलासपुर से 3, महासमुंद और दुर्ग से 2-2 जांजगीर-चांपा एवं बलौदा बाजार से 1-1 मरीज की पहचान हुई है। अब तक कुल 5999 मरीजों की पहचान हुई है, अब राज्य में 1740 एक्टिव केस मौजूद है एवं कल राज्य में 116 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अब तक छत्तीसगढ़ में 4230 मरीज ठीक हो चुके हैं।
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को बताया कि राज्य में अभी तक विभिन्न सुरक्षा बलों और पुलिस के 167 जवानों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. राज्य के स्वास्थ्य सचिव पी. पार्थिबन ने बताया कि इन 167 में से भारत तिब्बत सीमा पुलिस के 54, सेना और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 32-32, सीमा सड़क कार्य बल के 16 जवान शामिल हैं.
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को छह और मौत दर्ज की गयी, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 583 हो गई है. इसके साथ ही राज्य में अब तक के सबसे अधिक रिकॉर्ड 961 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 32,334 हो गयी है जिनमें से 8387 रोगियों का उपचार चल रहा है.
नगालैंड में भी कोरोना संकट बढ़ रहा है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एस पंगनु फोम ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बुधवार को 1,084 हो गई. उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 23 दीमापुर से, 19 कोहिमा से, सात जुनहेबोटो से, दो-दो मोन और मोकोकचुंग तथा एक पेरेन जिले से सामने आए हैं.




