inh24छत्तीसगढ़

मुंगेली- किशोरी ने किया छेड़छाड़ का विरोध तो जिंदा जला दिया, 95 फीसदी जली किशोरी, दुष्कर्म का भी आरोप

मुंगेली के कोतवाली क्षेत्र में युवक ने छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी पर मिट्टीतेल डालकर आग लगा दी। 95 प्रतिशत झुलसी किशोरी ने मुंगेली जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपित युवक को गिरफ्तार पूछताछ कर रही है।

मुंगेली के कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी मंगलवार को अपने घर पर थी। इस दौरान बबलु भास्कर घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने उस पर मिट्टीतेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद युवक मौके से भाग गया। आग की चपेट में आई किशोरी की चीख सुनकर मौके पर परिजन पहुंचे। आग बुझाकर किशोरी को जिला अस्पताल लाया गया। बुधवार की सुबह उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। मृत्यु पूर्व बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आरोपित से पूछताछ कर रही है।

मृत किशोरी के परिजन का आरोप है कि आरोपित ने उसे आग के हवाले करने से पहले दुष्कर्म किया था। वहीं, पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। किशोरी ने अपने बयान में भी छेड़छाड़ की बात कही है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button