
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला अंतर्गत बसना ब्लॉक में पदस्थ एक शिक्षक को एक धमकी भरा खत मिला है। इस खत में शिक्षक से 5 लाख की फिरौती की मांग की गई है। मांग पूरी नहीं होने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई है। शिक्षक को मिला खत अज्ञात लोगों ने उनके घर पर फेंका था, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरु कर दी है।




