inh24लाइफस्टाइल
खाने में टेस्टी और बनाने में भी आसान राजस्थानी हरी मिर्च के भरवा पकौड़े खाने वाले और और और न कहे तो कहिएगा

राजस्थानी हरी मिर्च के भरवा पकौड़े बनाने की रेसिपी पेश है। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। इसके साथ ही इसे बनाने में भी मेहनत नहीं लगती है।
सामग्री :
अचार वाली हरी मिर्च – 6
बेसन – 1 कप
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
चाट मसाला – 1/2 चम्मच
नमक स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए
बेकिंग सोडा – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
भरावन की सामग्री :
बड़ा आलू उबला हुआ – 1
छोटी प्याज (बारीक कटी हुई) – 1
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
चाट मसाला – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 1
नमक – स्वादानुसार
विधि :
- इसके लिए आप एक बाउल में भरावन की सारी सामग्री डाल दें और आलू मैश करके मिक्स करें।
- आपके पकौड़ों का भरावन तैयार है।
- इसके बाद अब बड़ी हरी मिर्च को एक तरफ से फाड़ लें।
- फिर मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें।
- अब एक बाउल या बर्तन में गरम मसाला, चाट मसाला, नमक, बेसन, लाल मिर्च पाउडर, बेकिंग सोडा और आधा चम्मच तेल डालें और फिर इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए मिश्रण तैयार करें।
- घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला, इस बात का खास ख्याल रखें।
- अब सारी मिर्च में मिक्सचर भरें।
- अब गरम तेल में भरावन वाली मिर्च को एक-एक कर बेसन में डुबोएं और कड़ाही में डाल दें।
- जब मिर्च हल्की भूरी हो जाएं तो इसे निकाल लें।
- राजस्थानी हरी मिर्च भरवा मिर्च तैयार है।




