inh24

सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ नया खुलासा..पढ़े पूरी खबर

बॉलीवुड एक्टर की मौत के मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिशा सालियान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, जिस वक्त दिशा सालियान की मौत हुई तब उनके शरीर पर कपड़े नहीं थे।

दिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद मुंबई पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूत्रों की मानें तो पटना पुलिस को शुरू से ही शक था कि दिशा ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि इस मामले में कोई और राज छिपा है। इसी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को मांगने जब पटना पुलिस की एसआईटी मुंबई पुलिस के अफसरों के पास गई तो वे तिलमिला गए थे। मुंबई पुलिस ने यहां तक कह दिया कि दिशा के केस से जुड़ी फाइलें डिलिट हो गई हैं।

8 को मौत 11 जून को हुआ पोस्टमार्टम

दिशा की मौत आठ जून को हुई थी। इसके बाद मुंबई पुलिस छानबीन करने पहुंची। इस प्रकरण में चौंकाने वाली बात यह है कि दिशा के शव का पोस्टमार्टम 11 जून को कराया गया। सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्यों। ऐसा क्या था कि सुशांत के शव का पोस्टमार्टम तुरंत कर दिया गया, जबकि दिशा के शव का पोस्टमार्टम उसकी मौत के दो दिनों बाद किया गया।

बड़ा सवाल : मौत के पहले दिशा के साथ क्या हुआ था

दिशा के शरीर पर कपड़ों का नहीं होना एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। मौत के पहले दिशा के साथ क्या हुआ था? इस पहलू की छानबीन भी की जाएगी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद दिशा और सुशांत की मौत का कनेक्शन को लेकर शक और भी गहराता जा रहा है।

READ ALSO,,ब्रेकिंग – यहाँ स्कूल खुलते ही 250 स्टूडेंट और टीचर कोरोना पॉजिटिव

Related Articles

Back to top button