अभी अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल |

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले दो दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी. रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार और महासमुंद जिलों में अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है।
Read Also – पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी के दो जासूस देश में गिरफ्तार, हनी ट्रैप में ऐसे फांसते थे जवानों को
झारखंड में भी हल्की बारिश
झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार राज्य में शनिवार को कई जिलों में हल्की बारिश हुई है. वहीं, रविवार को रांची, पलामू, चतरा समेत कई जिलों में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है।
Read Also – अगले महीने से मिलेगी फ्री बिजली, सरकार ने किया बड़ा ऐलान
गुजरात में अब तक 84 प्रतिशत औसत मौसमी बारिश दर्ज
गुजरात में बारिश की 84 प्रतिशत वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जिसमें कच्छ, वलसाड, गिर सोमनाथ और पोरबंदर जिलों में 100 प्रतिशत से अधिक बारिश दर्ज की गई है. अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 251 में से 217 तालुकाओं में आज सुबह छह बजे समाप्त हुये पिछले 24 घंटे में बारिश दर्ज की गयी है।
Read Also – बिकिनी पहन उतरी पूल में भोजपुरी क़्वीन मोनालिसा, पानी में लगी आग
राज्य आपातकाल अभियान केंद्र (एसईओसी) ने शनिवार को अपने अद्यतन सूचना में कहा कि राज्य में अब तक 83.70 प्रतिशत या 711.54 मिमी बारिश हुई है, बारिश का लंबे समय से औसत आंकड़ा 850 मिमी है. वहीं, आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले पांच दिनों में गुजरात के अधिकांश हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
देश विदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रोचक खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें





