
अंबिकापुर जिले के लखनपुर थाना अंतर्गत ग्राम अंधला में 11 जनवरी से लापता शादीशुदा महिला की अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हुई। परिजनों ने महिला नैहारो के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. आज जांच के दौरान महिला की रस्सी से हाथ-पैर बंधी लाश मिली। मवेशी चरवाहे ने शव देखा . जिसकी सूचना सरपंच को दी . सरपंच ने सूचना लखनपुर पुलिस को दी. लखनपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया.
READ ALSO – छत्तीसगढ़ – महिला अधिकारी के बेटे ने दो छात्राओं का किया अपहरण फिर करने लगा अनाचार की कोशिश, पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज
ASP ने बताया कि यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. महिला की लाश दो दिन पुरानी है. मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने देखा कि महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे. शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है.




