छत्तीसगढ़ के सरगुजा में महिला ड़ॉक्टर ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है फिलहाल आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। बता दें कि शहर के नमनाकला में निवासरत डॉ.खुशबू सिंह ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका डॉक्टर बलरामपुर जिले के ग्राम बरियों अस्पताल में पदस्थ थीं और नमनाकला में अपने मायके में अपने बेटे के साथ रहती थी। 8 अगस्त की रात खुशबू सिंह खाना खाने के बाद अपने बेटे के साथ कमरे में सोने चली गई थी जिसके बाद रात में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी बेटे के नींद खुल जाने से हुई तब बच्चे ने नानी को इस बात की जानकारी दी। परिजन कमरे में पहुचें तो अंदर नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। डॉ. खुशबू सिंह पंखे में दुपट्टे से लटकी हुई थी। परिजनों ने तत्काल फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पातल लेकर आए जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



