inh24छत्तीसगढ़

सरगुजा – तालाब में तैरती मिली धड़ से अलग पैर वाली लाश, इलाके में दहशत

अम्बिकापुर जिले में तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ पाए जाने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक का एक पैर धड़ से अलग था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव क बरामद किया। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पूरा मामला रघुनाथपुर पुलिस चौकी का है, जहां सड़क से लगे तालाब में एक शख्स का शव तैरता मिला। संदिग्ध अवस्था में शव को ग्रामीणों ने तालाब में तैरते हुए देखा था, मृतक का एक पैर धड़ से अलग था। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है और यह भी पता नहीं चल सका है कि उसकी हत्या हुई है या फिर पानी में डूबने की वजह से उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button