रेलवे प्रशासन ने तिरुनेल्वेली – बिलासपुर के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेन की सुविधा में विस्तार किया है। पहले 2 फरवरी तक सुपरफास्ट साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन की सुुविधा दी गई थी। जिसे बढ़ाकर 30 मार्च तक कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 06070 तिरुनेल्वेली – बिलासपुर प्रत्येक रविवार को 7 फरवरी से 28 मार्च और गाड़ी संख्या 06069 बिलासपुर-तिरुनेल्वेली प्रत्येक मंगलवार को 9 फरवरी से 30 मार्च तक चलेगी।
READ ALSO – छत्तीसगढ़ तेजी से वायरल हो रहे दबा बल्लू गाने एवं डायलॉग बोलने पर 5501 रूपया अर्थदंड का फरमान
इस स्पेशल ट्रेन में 2 पावर कार, 6 सामान्य, 3 एसी-थ्री, 1एसी-टू, 10 स्लीपर कोच सहित कुल 22 कोच की सुविधा रहेगी । ये गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है और इसमें केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी। साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा।




