तमिलनाडु में एक 37 वर्षीय शख्स अपने घर में मृत पाया गया। पुलिस ने गुरुवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शख्स ने अपनी खुदकुशी की और फेसबुक पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी की। जब सोशल मीडिया यूजर्स ने बुधवार को ऑनलाइन वीडियो दिखी तो मृतक की पत्नी और पुलिस को जानकारी दी।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति कोयंबटूर के पास तिरुप्पूर जिले का रहने वाला था. पेशे से ड्राइवर यह व्यक्ति कथित तौर पर शराब का आदी था। सूचना मिलने पर इस व्यक्ति की पत्नी ने पुलिस और उनके किराए के घर के मालिक को सूचित किया. बाद में वे उस स्थान पर गए और कमरे का दरवाजा तोड़ा तो व्यक्ति का शव मिला।
उसे तत्काल तिरुपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कथित तौर पर उसके द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था जिसमें इसने लिखा कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच की जा रही है।



