inh24छत्तीसगढ़

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने गरियाबंद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा आपातकाल देश के लिए काला दिन, कांग्रेस शासित राज्यो में आज भी संविधान खतरे में

गिरीश गुप्ता गरियाबंद– 25 जून को आपातकाल की बरसी पर पत्रकारो को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि आपातकाल देश के लिए एक काला दिन है, कांगे्रस ने संवैधानिक मर्यादाओ का उल्लंघन करते हुए इस दिन लोकतंत्र की हत्या की थी, अभिव्यक्ति की आजादी छिन ली, प्रजातंत्र के चैथे स्तंभ प्रेस और अखबार की मौलिक स्वंतत्रता पर प्रतिबंधित लगाया दिया था, विक्षप के नेताओ को 21 महिने जेल में भर दिया गया। यह एक ऐसा काला अध्याय है जिसे कभी देश भुल नही सकता है। इस घटना में ना केवल देश ने अपनी अस्मिता खोई बल्कि पूरा देश फिर से परंतत्र हो गया था। देश ने एक बार फिर दूसरी आजादी की लड़ाई थी, जिसका जनसंघ और भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, मुरली मनोहर जोशी, मुरारी देशाई, लालकृष्ण आडवानी, नीतिश कुमार, अरूण जेटली सहित देश में विपक्ष का चेहरा रहे कई नेताओ ने कड़ी यातनाए सहकर मुकाबला किया। 
प्रदेश प्रवक्ता ने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने लोकतांत्रिक अधिकारो का हनन कर देश में आपातकाल लागु किया था, इस दौरान अभिव्यक्ति की आजादी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होने बताया कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने प्रेस की आजादी भी छिन ली थी, 3801 समाचार संस्थाओ पर 321 पत्रकारो को जेल भेज दिया, 290 अखबार में विज्ञापन बंद कर दिए, बड़े अखबारो के संवाददाताओ को विदेश भेज दिया, 51 विदेशी पत्रकारो की मान्यता रदद कर दी, 29 पत्रकारो का देश में प्रवेश वर्जित कर दिया, प्रेस की लाइट तक काट दी ताकि देश को कांग्रेस की हकीकत पता ना चले। 
उन्होेने कहा कि आज भी कांग्रेस शासित राज्यो में इसी प्रकार से संवैधानिक परम्पराओ की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कांग्रेस शासित राज्यो में ऐसी घटनाए सामने आ रही है कि जिसमें साधु संत पर हमला हो रहा है, फर्जी एफआईआर दर्ज की जा रही है, इन राज्यो में भय और आंतक का माहौल है, अब देश को यह चिंता करने की जरूरत है कि ऐसे स्थितियो अब पुनः निर्मित ना हो, संवैधानिक मर्यादाओ को कभी स्वार्थ के लिए तोड़ा ना जाए। पत्रवार्ता के दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश साहू, महामंत्री अनिल चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, पूर्व महामंत्री रिखीराम यादव, मण्डल अध्यक्ष व नपा उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके के अलावा अन्य भाजपा कार्यकता मौजूद रहे। फोटो क्रमांक 80 पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्वत।

Related Articles

Back to top button