अब हर चुनाव में राष्ट्रवाद भारी पडने लगा है । सत्तर साल तक पहले भारतीय जनसंघ के समय और अब भारतीय जनता पार्टी के समय जिस सांप्रदायिक होने का तमगा इन विचारधारा वालो के साथ लगता था यही साम्प्रदायिकता कब राष्ट्रवाद मे बदल गया इन धर्मनिरपेक्षता के झंडाबरदारो को भी नहीं पता चला । आज स्थिति यह हो गई है कि सब धर्मनिरपेक्ष दल एक तरफ दूसरे तरफ यह एक मात्र राष्ट्रवादी दल है । पर इस मुकाम तक पहुंचने के लिए इन लोगों ने बहुत कीमत चुकाई है । विशेषकर इस राष्ट्रीय पार्टी के आधार स्तंभ आरएसएस है । वाह रे देश अकबर तो महान था पर महाराणा प्रताप के लिए दो शब्द नही थे । औरंगजेब तो दरियादिल था पर महाराज शिवाजी के लिए कोई स्थान नहीं था । इन लोगों ने वोटों के स्वारथ के लिए बहुत ज्यादा तुस्टीकरण की नीति अपनाई। इसी वोटों के गणित से यह अपने राजनीतिक एजेंडा को पूरा कर रहे थे । यही कारण है कि 26/11 के बाद और लगातार आतंकवादी घटनाओं से पाकिस्तान के हौसले बुलंद हो रहे थे। इतना बड़ा देश पाकिस्तान जैसे देश की शिकायत करता था । पर उस समय किसी भी देश ने हमारी सहायता नहीं की । सन 62 के युद्ध में हारी जमीन लेने का राजनीतिक माददा तो कभी भी नहीं था । पर सैनिकों द्वारा पाक से जीती जमीन के बदले और नब्बे हजार सैनिकों को वापस करने के बदले काशमीर समस्या खत्म करनें का राजनीतिक कौशल की भी कमी थी । यही कारण है कि हमारे चौवन सैनिकों को सन 71 के युद्ध में बंदी बनाने का दुःसाहस भी पाक ने कर दिखाया। हमारे कमजोर नेतृत्व के ही कारण ही शहीद हेमराज का शव धड से अलग कर भेजने का वहीं शहीद सौरभ कालिया के लिंग काटकर भेजने का दुष्कृत्य हमारे तत्कालीन नेताओं के नेतृत्व कमजोरी का ही परिचायक था । क्यो नही हमारा पुरुषार्थ जागा ? सिर्फ उस समय हमने गाल बजाने के कुछ नहीं किया ? क्यो पाक डरने लगे ? हमारी सरेंडर विदेश नीति का पाक ने बहुत फायदा उठाया । और काशमीर मे अस्थिरता फैलाने मे कोई कमी नही की । जिस देश मे पांच लाख पंडितों को काशमीर से निकालने पर केंद्र सरकार का भी मूक दर्शक बन कर बैठे रहना उस समय के कमजोर शासन के चलते ही हुआ है। पर आज बिलकुल हालात बदल गए हैं । जो भारत अब तक पाक की शिकायत करते रहता था जो भारत अब तक चीन की शिकायत करता था वहीं अब यह दोनों देश भारत की शिकायत कर रहे है। विंग कमांडर अभिनंदन को बंदी बनाने के बाद शांति के नाम से छोडने की उनकी तथाकथित असलियत भी देश को पता चल गई है। वहां के नेता भी संसद के अंदर जब यह कह रहे है कि पाक सेना के सेनाधयक्ष के पैर कांप रहे थे पसीने पसीने हो रहे थे । इससे साफ होता है कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी का और हमारे सेना का किस हद तक खौफ कायम है । बगैर खरोंच के अभिनंदन को वापस करना पाक मे व्यापत भय को दिखाता है । वहीं छै माह से खडी चीन सेना को भी और भारत से युद्ध के नाम से रोते चीन सैनिकों के वायरल फोटो चीन के उस सैनिक महाशक्ति की पोल विश्व में खोल रहा है। सैन्य सामानों की खरीदारी देखकर इन पडौसी देश के पसीने छूट रहे है । कल तक जो पाकिस्तान काश्मीर पर हमे परेशान कर रहा था 370 धारा हटने के बाद उसने तो मान ही लिया है कि काशमीर पर भारत का कब्जा है। उसे तो अब पीओके बचाने की चिंता खायें जा रही है। कहीं पीओके भी हाथ से न निकल जाए । वहां की मीडिया मे तो मोदी जी का इतना भय है कि कहीं उनको लग रहा है कहीं पाक के तीन टुकड़े न हो जाए । वहीं विदेश नीति ऐसी हो गई है कि हर देश भारत के समर्थन के लिए मोहताज है । सेना के बंधे हाथ खोलने से ही भारत की सैन्य शक्ति से चीन और पाकिस्तान दोनों को अहसास हो गया है। यही कारण है कि अब पाकिस्तान को भी छद्म युद्ध का कितना नुकसान हुआ है उसे पीओके के हमले पर पता चल गया है। जब तक यह देश शांति अहिंसा के सिद्धांत पर चला तो इनहोने इसका खूब फायदा उठाया । पर अब जैसे को तैसा ने इनके होश उड़ा दिया है। इसलिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने यह सवीकार कर लिया है कि अभी की हुकुमत और प्रधानमंत्री जैसा शक्त हुकमरान कभी भी नहीं आए । यह क्रिकेट के विश्व विजेता पाकिस्तान का बालर आज मोदी जी के सामने बालिंग करते करते थक गया है और हांफते हुए बांलिंग कर रहा है । सबसे बडी फजीहत तो अरब देशों ने कर दिया है । आज यह देश भारत के अच्छे दोस्त हैं। यही कारण है कि टीवी डिबेट मे जितने भी पूर्व सैन्य अधिकारी आते हैं वो आज के समय की नीति की सराहना करते है । अगर 26/11 कहीं आज हुआ होता तो पाक के परखच्चे उड जाते । कुछ नहीं पूर्व शासको ने वोटों के चलते आत्म समर्पण की नीति अपनाई हुई थी । पर देश के मुसलमानों मे भी रोष था । मुंबई हमले में हमारे देश के भारतीय मुसलमान भी मारे गए। पाकिस्तान से युद्ध मे हमारे भारतीय मुसलमान सैनिक भी शहीद हुए। पाकिस्तान को इस बात से कोई मतलब नहीं है। पर हमारे यहां शहीद हुआ सैनिक पहले भारतीय है फिर मुसलमान। यही कारण है कि जिन अलगाववादी नेताओं का दिल्ली में रेड कार्पेट में स्वागत होता था आज वो लोग कोर्ट में पेशी के लिए खडे नजर आ रहे है । कुछ नहीं लोग शिक्षित हो गये है अब राजनीतिक जागरूकता आ गई है अब वोट किसे देना है उन्हे अच्छे से पता है । पर यह जरूर है कि जो बात कल तक सांप्रदायिक होने की बात होती थी उसे ही आज लोग राष्ट्रवाद मान रहे हैं। यह एक शुभ संकेत है । बस इतना ही
डा . चंद्रकांत रामचन्द्र वाघ




