inh24छत्तीसगढ़

बेटे ने किया बाप पर जानलेवा हमला, बेटा हुआ गिरफ्तार…

राजधानी रायपुर के पास आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम चिखली में 29 जनवरी की रात को ग्रामीण फग्गू निषाद पर हुए जानलेवा हमले में उसका बेटा ही आरोपी निकला।मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी लेखधर दीवान ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते तेजराम निषाद ने अपने पिता फग्गू निषाद पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया।

read also – कोरोना संकट के बावजूद भी वर्ष 2020 में छत्तीसगढ़ राज्य ने हासिल किया 1621.67 करोड़ रूपए का पंजीयन राजस्व

इसके बाद खुद आरंग थाना आकर शिकायत दर्ज करा दी। हमले में फग्गू निषाद बुरी तरह घायल हो गया था, जिसे रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। बता दें कि फग्गू निषाद के बयान के आधार पर आज पुलिस ने आरोपी तेजराम निषाद को धारा 307 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

Related Articles

Back to top button