इन दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें स्मार्टफोन को नींबू से चार्ज करने का दावा किया जा रहा है। मतलब नींबू का इस्तेमाल आप बिजली के विकल्प के रूप में चार्ज करने के लिए कर सकते है। वीडियो में नींबू से स्मार्टफोन चार्ज करने के तरीके के बारे में बताया गया है।
आपको रोज अपने स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए चार्जर की जरूरत पड़ती है। लेकिन ऐसे में जब आपके पास चार्जर हो लेकिन बिजली नहीं हो तो आप क्या करेंगे? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नींबू से स्मार्टफोन को चार्ज करने के तरीके के बारे में बताया गया है। इस दावे के मुताबिक आप बिना बिजली के सॉकेट के सिर्फ नींबू से स्मार्टफोन को चार्ज कर सकते है।
वीडियो के मुताबिक सबसे पहले नींबू को दो हिस्सों में काटना होता है। फिर आप अपने चार्जर के दोनों हिस्सों को नींबू में डाले। फिर उसके तार को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर दे। आप देखेंगे कि आपका फोन चार्ज हो रहा है। दरअसल नींबू इलेक्ट्रॉनिक सॉल्यूशन का काम करता है। जब आपका चार्जर नींबू के संपर्क में आता है तो आपके फोन को चार्जिंग के लिए जरूरी वोल्टेज मिलने लगता है। हालांकि इस वीडियो की सत्यता पर सवाल भी उठ रहे हैं।
प्याज से भी चार्ज होगा फोन
एक प्याज की मदद से आपका फ़ोन 15 मिनट तक चार्ज हो सकता है। इसके लिए आपको एक बड़े आकार का प्याज लेना होगा। उस प्याज को आप हर तरफ से छेद दें। प्याज को एक तरफ रख के आप एक कंटेनर लें और उसमे इलेक्ट्रोलैट्स इतना ही लें जिसमे आपका प्याज 75 प्रतिशत डूब सके। लगभग आधे घंटे बाद आप उस प्याज को उस इलेक्ट्रोलैट्स लिक्विड से बाहर निकल दें और उसे पोछकर अपने स्मार्टफ़ोन उससे कनेक्ट कर चार्ज होते हुए देखें।



