सुकमा के किस्टाराम इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। किस्टाराम में नक्सलियों के कैंप की सूचना पर सुरक्षाबलों ने उनके मांद में जाकर दबिश दी।
आपको बता दें कि दोनों तरफ से कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फोर्स को भारी पड़ता देख माओवादी वहां से भागने में कामयाब हो गए। कहा जा रहा है नक्सलियों ने यहां अस्थाई कैंप लगा रखा था। मौके से नक्सली सामान जब्त किया गया है।




