
राजधानी । कोरोना की तीसरी लहर को लेकर वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी हैं. लोगों को भीड़ से बचने की सलाह भी दी है, लेकिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाजारों में लोगों की काफी ज्यादा भीड़ देखी जा रही है. काफी लोगों ने मास्क ही नहीं पहना है।
मास्क को लेकर जब लोगों से सवाल किया तो वे अलग ही तरह के बहाने देते हुए नजर आए. किसी का कहना था कि मास्क भूल गए. कोई कहता है उन्हें मास्क लगाने से सांस लेने में दिक्कत होती है. किसी का कहना है कि मास्क खरीदने तक के पैसे भी उनके पास नहीं है. टीम ने बाजार का जायजा लिया और मास्क को लेकर लोगों को जागरूक किया.




