रायपुर – UPSC 2019 के परिणाम 4 अगस्त 2020 को घोषित कर दिये गये। इसमें पांच अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ से चयनित हुए हैं। इनमें सिमी करन ने आल इंडिया स्तर पर 31वीं रैंक हासिल की है। छत्तीसगढ़ से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए 5 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है. जिसमें सिमी करण ने 31वां रैंक, उमेश प्रसाद गुप्ता ने 162वां रैंक, सूथान ने 209वां रैंक, आयुष खरे ने 267वां रैंक और योगेश कुमार पटेल ने 434वां रैंक हासिल किया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को और उनके परिजनों को बधाई दी है.
READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य ने की आत्महत्या, सुसाइट नोट में कही ये बात…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आप सभी ने अपने परिवार के साथ-साथ देश भर में प्रदेश का नाम रौशन किया है. यह सब आपकी मेहनत, लगन और आपके गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है. देश सेवा के लिए अपनी नवीन जिम्मेदारी को आप सब कुशलता से निभाएँगे. इस विश्वास के साथ सीएम ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.



