टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस बार लेकिन श्वेता ने बड़े दिनों बाद अपने अलग अवतार से लोगों का ध्यान खींचा है. बिकिनी पहन स्विमिंग पूल में श्वेता आग बरसा रही हैं. यही नहीं ठीक इसी तरह उनकी बेटी पलक तिवारी ने भी अपनी स्विमिंग पूल अवतार से सनसनी मचाई है. पलक ने भी अपनी ब्लैक मोनोकिनी में अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
श्वेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो पूल में एंजॉय करती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को साझा करते हुए श्वेता तिवारी ने लिखा, “जब भी शक में हो तो, स्विम कर आओ…” श्वेता के इस हॉट अंदाज़ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
वहीं पलक भी इसी पूल में नज़र आ रही हैं.ब्लैक मोनोकिनी और ब्लू ट्रॉउज़र में पलक का ये रूप देखने लायक है. बता दें कि पलक अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरों से सनसनी मचाती हैं. मालूम हो कि श्वेता तिवारी पिछले दिनों सोनी चैनल के शो मेरे डेड की दुल्हन में एक्टर वरुण बडोला के साथ नजर आई हैं।




