inh24छत्तीसगढ़

पिता के दर्जा को कर दिया शर्मसार, बड़े पिता व सगे पिता ने महीनों तक किया अपनी बच्ची से दुष्कर्म

सरगुजा. अंबिकापुर के गांधी नगर थाने में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 12 साल की बच्ची के साथ उसके बड़े पिता व सगे पिता ने महीनों तक दुष्कर्म किया। बच्ची ने एक दिन हिम्मत कर दुष्कर्म की अपनी आपबीती अपने परिचितों को बताई। इसके बाद परिचितों ने इसकी जानकारी थाने में दी।

थाना गांधीनगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग का बयान दर्ज किया। इसके बाद आरोपी बड़े पिता और पिता पर पास्को एक्ट व 376 की धारा के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

Read also – छत्तीसगढ़: टीके की जगह लगाए गए हाई एंटीबायोटिक इंजेक्शन, मचा हड़कंप…

Related Articles

Back to top button