हरियाणवी डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया की जान बन चुकी हैं। वह आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। धमाकेदार डांस के साथ फैंस उन्हें उनके बेबाक अंदाज के लिए बेहद पसंद करते हैं। वो डांस शो करती हैं और इतने मस्ती भरे अंदाज में झूमती हैं कि शो पर मौजूद सैंकड़ों की भीड़ भी उनके साथ झूमने लगती है। सपना के इस दिनों एक से एक पुराने हरियाणवी डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं।
सपना चौधरी का एक वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी हरियाणवी गाने ‘हाय मैं मर गई री’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। सपना इस गाने में इतना धमाकेदार डांस कर रही हैं कि भीड़ में मौजूद कुछ लोग खुद को रोक नहीं पाए और डांस करते नजर आए।



