inh24छत्तीसगढ़

सौरभ ने पाया 12वीं हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रदेश में चौथा स्थान, गरियाबंद जिले का बढ़ाया मान

प्रतीक मिश्रा गरियाबंद–अमलीपदर क्षेत्र के कोदोभाँटा के लाल ने गरियाबंद जिले का सर गर्व से ऊंचा किया है 12वीं हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि किसान पिता और एएनएम मां का बेटा सौरभ।

गौरतलब है कि सौरभ अभी डॉक्टर बनने नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा है मगर आगे आईएएस की भी तैयारी करने की योजना है भिलाई के शकुंतला विश्वविद्यालय से पढ़ने वाला सौरभ बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है दसवीं में 91.1% लाने के बाद अब 12वीं में इस बार 96.2 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा। बेटे की इस सफलता पर मां पिता फुले नही समा रहें हैं और हो भी क्यों न सौरभ ने अपने गांव के साथ पूरे जिले का नाम रौशन किया है।

Related Articles

Back to top button