देश विदेश

मोदी कैबिनेट का आज शाम 6 बजे विस्तार, मंत्री लेंगे शपथ

मोदी सरकार की कैबिनेट का विस्तार आज शाम 6 बजे होगा। शपथ ग्रहण के लिए राष्ट्रपति भवन से मंजूरी मिल गई है। बताया जा रहा है कि इस बार विस्तार में नए चेहरों को मोदी कैबिनेट में जगह मिलेगी। इस बार कम से कम 30 नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। जिसमें 8 से 10 नेता ऐसे हैं, जो दूसरी पार्टियों से आकर बीजेपी में शामिल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में आज नए मंत्रियों को शपथ दिलवाई जाएगी। इसकी जानकारी राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी की गई कोरोना महामारी को देखते हुए कम लोगों को कार्यक्रम में आने की इजाजत दी गई है। वही यह पूरा कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग के तहत होगा और शपथ ग्रहण के दौरान परिवार का एक ही सदस्य शामिल हो सकेगा। लेकिन अभी तक कार्यक्रम को लेकर बयान जारी नहीं किया गया है। सिर्फ राष्ट्रपति भवन को सूचित किया गया है।

कहा जा रहा है कि इस बार मोदी कैबिनेट में नए चेहरों को जगह दी जाएगी। कैबिनेट विस्तार में कम से कम 30 नए चेहरों को जगह मिलेगी। इसमें ज्यादातर कई नेता बाहर से आए हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ इससे पहले बीते मंगलवार को जानकारी मिली थी कि मोदी कैबिनेट में कम से कम 17 से 22 मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button