भाजपा शासनकाल में 9 साल आबकारी विभाग में संविदा पर ओएसडी रहे समुंद्र राम सिंह को गुरुवार सुबह ईओडब्ल्यू-एसीबी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराध दर्ज होने के लगभग पौने दो साल बाद उनकी गिरफ्तारी हो पाई है। अपराधक्रमांक 14/2019 धारा 13 1(b),13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 120 b भारतीय दंड संहिता के मुख्य आरोपी समुद्र सिंह कोई ओडब्ल्यू-एसीबीकी संयुक्त टीम ने आज सुबह ही समुद्र राम सिंह के बोरिया कला के निवास से गिरफ्तार कर लिया है ।
ईओडब्ल्यू-एसीबी की कुल 5 टीमो ने अलग अलग जगह पर छापा मारकर समुद्र राम सिंह को रायपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।समुद्र राम सिंह अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से फरार चल रहे थे।पुलिस अधीक्षकई ईओडब्ल्यूने अपराध क्रमांक 12/2019 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,409,420 ,120 ब भा द वी में समुद्र राम सिंह पर 10000 के ईनाम की घोषणा की थी।




