
रायपुर. ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ फेम सहदेव दिरदो जल्द ही इंडियन आइडल में नजर आएंगे। इंडियन आइडल की टीम ने सहदेव को कॉल कर शो में हिस्सा लेने के लिए मुंबई आमंत्रित किया है। जल्द ही मुंबई जाने की तारीख तय की जाएगी। सहदेव हाल ही में सिंगर बादशाह से मिलकर वापस छत्तीसगढ़ लौटे हैं।
Read also – दूल्हे ने की मंगेतर के घर में चोरी,लड़की वालों ने तोड़ा रिश्ता जानिए पूरा मामला
सहदेव के परिचित पिंटु विश्वकर्मा ने कहा कि इंडियन आइडल की टीम ने सहदेव को कॉल कर मुंबई बुलाया है। टीम से बातचीत के दौरान सहदेव से उसका फेमस गाना ‘बचपन का गाना’ भी सुना। उन्होंने बताया कि इंडियन आइडल जल्द ही सहदेव को मुंबई तो बुलाया है, लेकिन अभी तारीख तय नहीं हुई है। तारीख तय होने के साथ ही सहदेव से संपर्क करने के साथ टिकट भी भेजेंगे।



