
अम्बिकापुर- छत्तीसगढ़ का आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सरगुजा में इन दिनों रोपा महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें पारंपरिक गीत के साथ मादर की थाप सब का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। मैनपाट का बताया जा रहा ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियों में एक किसान के खेत में कुछ महिला रोपा लगाते लोग दिख रही हैं। रोपा लगाती इन महिलाओं के मनोरंजन के लिए एक किसान मादर बजा रहा है। वहीं मादर की थाप पर सब झुमते नजर आ रहे है। आप भी देखिए ये वीडियों



