inh24छत्तीसगढ़

अंत्यवसायी वित्त विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार। आज अंत्यवसायी वित्त विकास निगम के सदस्य विजय बघेल ने अपनें एक दिवसीय जिला प्रवास के दौरान अंत्यवसायी वित्त विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय सर्किट हाउस में अंत्यवसायी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर में जिले में योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कुल लाभांवित राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम की योजनाओं में उपलब्धि,राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास निगम की योजनाओं में उपलब्धि,शिक्षा ऋण योजना प्रदाय की जानकारी,ऋण वसूली की जानकारी,अंत्योदय स्वरोजगार योजना,आदिवासी स्वरोजगार योजना,स्ट्रीट वेंडर छोटे में लघु व्यवसाय के प्रकरण,राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की योजनाओं के संबध में विस्तृत जानकारी ली गयी। बैठक के दौरान जिला अंत्यावसायी विभाग सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी एम,एल कोशले उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button