inh24छत्तीसगढ़

रिश्तेदार ने दिया शादी का झांसा फिर अपहरण कर नाबालिक लड़की के साथ करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – तेलगांना राज्य से छुड़ाकर लाए नाबालिक पीड़िता को थाना पलारी क्षेत्र की नाबालिक लड़की दिनांक 03.01.2021 से गुमशुदा हो गई है जिसका रिपोर्ट उनके पिता द्वारा थाना पलारी में किया गया था। थाना में गुम ईं क्र. 05/21 एवं अपराध क्र 05/21 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर अपहृता की लगातार खोज बिन किया जा रहा था, मुखबीरों एवं गवाहों से पुछताछ किया गया। सायबर सेल बलौदाबाजार से कॉल डिटेल प्राप्त किया लोकेशन के आधार पर पीडिता तेलगांना राज्य में होना पता चला।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पलारी को अपहृता के परिजनों के साथ तेलगांना रवाना किया गया, उक्त् टीम द्वारा बड़ी चालाकी एवं तत्परता दिखाते हुए प्राप्त लोकेशन में दबिस देकर, अपहृता को आरोपी नोहर दास कोसले पिता भागचंद कोसले उम्र 28 वर्ष निवासी महुवागांव थाना धरसींवा जिला रायपुर के कब्जे से ग्राम मामीडपल्ली बाजार चौक थाना समतबाग जिला रंगारेड्डी तेलगांना से बरामद किया गया ।

अपहृता एवं आरोपी को थाना पलारी लाया गया , अपहृता से पुछताछ करने पर बताई कि आरोपी नोहर दास कोसले द्वारा मुझे शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर अपने साथ तेलगांना ले गया था जहॉ पर मेरे साथ गलत काम करता था । पीड़ता का ब्यान दर्ज कर प्रकरण में धारा 366ए, 376 भादवि 4,6 पाक्सों एक्ट जोडी गई, एवं आरोपी नोहर दास कोसले को दिनांक 09.03.2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बलौदाबाजार पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Related Articles

Back to top button