छत्तीसगढ़
महिला टीचर की बर्बरता, 5वीं के छात्र को जमकर पीटा… |

कोरबा. जिले में दर्री रोड क्षेत्र में संचालित अग्रसेन पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 5वीं के छात्र के साथ स्कूल की एक शिक्षिका पर गाली-गलौच करने के साथ ही मारपीट का आरोप लगा है.
read more- CG News: CM साय ने पुलिस मुख्यालय में सभी रेंज के आईजी और एसपी की ली बैठक, अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश…
बच्चे के शरीर में जख्म के निशान भी हैं. घटना के बाद में खासा आक्रोश देखा जा रहा है. bजानकारी के अनुसार, पुरानी बस्ती निवासी रामचंद्र श्रीवास के पुत्र देव श्रीवास स्कूल में पढ़ता है. जिसके साथ शिक्षिका नाज परविन सिद्दिकी ने पढ़ाई को लेकर बुरी तरह से पिटाई की है. शिक्षिका ने हाथ, डंडे और मुक्के से छात्र को बेरहमी से पीटा है. बच्चे के शरीर पर जख्म के निशान भी हैं.
वहीं इस घटना के बाद छात्र के परिजन काफी आक्रोशित हैं. शिक्षिका के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर जिला शिक्षाधिकारी से शिकायत की है.




