inh24छत्तीसगढ़

मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर निकली भर्ती, 31जुलाई तक कर सकते है आवेदन

धमतरी – एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के अंतर्गत मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आगामी 31 जुलाई तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत अरौद के ग्राम पहारियाकोना स्थित मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यकर्ता और ग्राम रूद्री के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 में सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

बता दे की सभी प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन पत्र, कम्पोजिट बिल्डिंग के पास स्थित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा कर सकते है। बताया जा रहा है कि आवेदन पत्र आमंत्रण की सूचना संबंधित ग्राम पंचायत में दी जा चुकी है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संबंधित ग्राम पंचायत अथवा परियोजना कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button