छत्तीसगढ़

रायपुर – शादी का झांसा देकर युवक ने 4 साल तक बनाया शरीरिक संबंध

राजधानी रायपुर में एक 25 वर्षीय युवती ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी द्वारा लगातार 4 वर्षों से उसका शारीरिक शोषण किया जा रहा है और अब जब वह युवक पर शादी के लिए दबाव बना रही है, तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया है।

read also..बढ़ते दुष्कर्म के मामले पर भाजपा ने पेश किया स्थगन प्रस्ताव, बृजमोहन बोले जो हो रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण

मामला राजेन्द्र नगर निवासी एक युवती का है, जिसकी शिकायत पर राजेन्द्र नगर थाने में इस मामले को मोवा थाने में स्थानांतरित कर नम्बरी अपराध कायम किया गया है। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी मोहन तुरकाने ने साल 2017 में पहली बार अपने दोस्त के घर ले जाकर लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और लगातार 4 साल तक आरोपी मोहन शादी का लालच देते हुए लड़की का शारीरिक शोषण करता रहा। और अब युवक ने शादी से इनकार कर दिया।

read also..छत्तीसगढ़ – बारात लेकर जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी, 3 लोगो की मौत

पुलिस ने बताया कि युवक और युवती एक साथ रहते हैं और आरोपी युवक शंकर नगर स्थित एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। पीड़िता इंटीरियर डिजाइनर है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) (एन) के तहत अपराध दर्ज किया गया है और उसका पता लगाया जा रहा है, जल्द ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Related Articles

Back to top button