inh24छत्तीसगढ़

पहली बार खाते में 1 लाख रुपये देख शोभना के चेहरे पर आयी मुस्कान

रायपुर। नारायणपुर जिले में विकासकार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान आज गोधन न्याय योजना की हितग्राही शोभना नायर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा के दौरान बताया कि उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत गोबर का विक्रय कर एक लाख की आय अर्जित की है। पहली बार उनके खाते में 1 लाख रुपये की राशि जमा हुई है। जिसके लिए वे उनका तहे दिल से आभार प्रकट करती है।

शोभना नायर ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस पैसे से अब वे अपने मवेशियों के आहार की भी उचित व्यवस्था कर पाएंगी। मुख्यमंत्री बघेल ने शोभना नायर से पूछा की वे इस राशि का कैसे उपयोग कर रही है। नायर ने जवाब दिया कि वे इस राशि का उपयोग कुछ अच्छा करने में करेंगी। नायर ने गोधन न्याय योजना प्रारम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने नायर को गोधन न्याय योजना से लाभ कमाने पर बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button