inh24देश विदेश

यहां रावण हुआ कोरोना पाजिटिव, मीडिया में जमकर हो रहा वायरल

25 अक्टूबर को दशहरा उत्सव होना था, लेकिन इस वर्ष रावण के कोरोना पाजिटिव होने की वजह से रद्द हो गया। रावण इस समय अस्पताल में भर्ती है जिसका इलाज चल रहा हैं। इसमें हैरान होने की बात नहीं है, इस वर्ष कोरोना महामारी की वजह से रावण कोरोना पाजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती हो गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे एंबुलेंस की छत पर रखकर रावण का पुतला ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो 27 सेकेण्ड का है जो इस समय दशहरा पर्व पर अधिक वायरल हो रहा है। यह वीडियो इस साल का नहीं बल्कि पिछले साल का है। लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते रावण दहन पर लगाई गई मेले पर रोक को लेकर ये वीडियो शेयर कर रहे है।

वायरल वीडियो में रावण के पुतले को एंबुलेंस की छत पर रखकर कहीं ले जाते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में जो एंबुलेंस दिखाई दे रही है उसमे सेठी अस्पताल खरखौदा लिखा हुआ है। इस वीडियो को लोग शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि दिल्ली में रावण भी हुआ कोरोना पाजिटिव, जिसे अस्पताल में इलाजे के लिए ले जा रहे है इस कारण दशहरा उत्सव रद्द हो गया है। दिल्ली के अस्पतालों ने दिया जवाब, खरखौदा के सेठी अस्पताल में भर्ती कराया गया, यह सिर्फ सोनीपत में ही संभव है।

सेठी अस्पताल के लैब टेक्नीशियन धर्मबीर ने मीडिया को बताया कि हमारे अस्पताल की ओर से हर वर्ष दशहरा उत्सव मनाया जाता है। ये वायरल वीडियो पिछले साल की विजय दशमी का है। अस्पताल प्रबंधन ने बहादुरगढ़ में पहले ही रावण का पुतला बनवाया लेकिन 18 अक्टूबर, 2019 की देर शाम रावण के पुतले को लाने के लिए अस्पताल के कर्मचारियों को कोई वाहन नहीं मिला। इस वजह से उन्होंने एंबुलेंस की छत पर रावण के पुतले को रखकर अस्पताल चले गए थे। इसी दौरान एक कार सवार ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस बार अस्पताल प्रबंधन दशहरा उत्सव नहीं मना रहा।

Related Articles

Back to top button