inh24छत्तीसगढ़राशिफल - अध्यात्म
Raksha bandhan 2021 – जानिए कब मनाया जाएगा रक्षा बंधन, इस शुभ मुहूर्त में बांधे राखी

रक्षा बंधन पर्व 2021 Raksha bandhan 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार, रक्षा बंधन का पर्व प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं। रक्षा बंधन भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। इस दिन का बहनों को सालभर इंतजार रहता है। इस साल यह रक्षा बंधन का त्यौहार 22 अगस्त 2021 को मनाया जाएगा।
रक्षाबंधन 2021 के मुहूर्त
रक्षा बंधन – रविवार, 22 अगस्त 2021 को
रक्षा बंधन अनुष्ठान का समय – सुबह 06:15 बजे से शाम 05:31 बजे तक (अवधि – 11.16 घंटे)
रक्षा बंधन के लिए अपराह्न का मुहूर्त – दोपहर 01:42 बजे से 04:18 बजे तक (अवधि – 02.36 घंटे)
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ – 21 अगस्त 2021 को 07:00 पीएम बजे से
पूर्णिमा तिथि समाप्त – 22 अगस्त 2021 को 05:31 पीएम बजे
नोट : यह मुहूर्त नई दिल्ली पर आधारित है।



