inh24छत्तीसगढ़

रायपुर – ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या

राजधानी रायपुर से सटे आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बैहार में आज सुबह युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक ग्राम बैहार निवासी टोमनलाल साहू पिता बिसाहू राम साहू (उम्र 34 वर्ष) आज सुबह 6 बजे अपने घर से खेत जाने के लिए निकला था। काफी देर बाद जब टोमनलाल साहू घर नहीं आया, तब घरवालों ने आस-पास पता किया।

read also – मैनपाट महोत्सव 12 फरवरी से, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ

इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर लाश देखी। ग्रामीणों ने जिसकी सूचना तुरंत ही डायल 112 को दी। जिसके बाद लाश की पहचान टोमन लाल साहू के रूप में हुई। ट्रेन में कटने से मृतक का बायां हाथ कटकर ट्रैक के बाहर पड़ा था। बताया जा रहा है कि परिवार वालों के अनुसार मृतक टोमन लाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी के चलते आत्महत्या करने की आशंका जता रहे है। फिलहाल आरंग पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button