
रायपुर – रिश्तों को शर्मशार करने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है. चाचा ने अपनी ही भतीजी का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. आरोपी ने युवती का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक फेक आईडी बनाया. फिर उसके अश्लील फोटो अपलोड कर दिया. आरोपी युवती का फेक अकाउंट खुद ही ऑपरेट करता रहा. पीड़िता को जब इस मामले की जानकारी मिली तो उसे परिजनों ने इसकी जानकारी दी. फिर परिवार की ओर से पुलिस से मामले की शिकायत की गई. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के एक युवक ने पहले सोशल साइट पर फर्जी आईडी बनाया. उसके बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम में अपनी भतीजी की अश्लील फोटो और वीडियो को अपलोड कर दिया. इस पूरी वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी सुरेश पटेल देवेन्द्र नगर के सेक्टर-2 में रहता है. 27 अप्रैल से लेकर 26 अक्टूबर के बीच एक युवती का फेक अकाउंट बनाया. इस दौरान इन फेक अकाउंट को आरोपी यूज भी कर रहा था. अकाउंट उसने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बना रखा था. उसने इस अकाउंट में अपनी ही भतीजी के अश्लील फोटो अपलोड कर दिया।
पीड़ित युवती को किसी तरह अपने चाचा की हरकत का पता लगा गया. फिर उसने पहले इसकी शिकायत अपने परिजनों से की. मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती के पिता ने देवेन्द्र नगर थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए आरोपी सुरेश पटेल के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना देवेन्द्र नगर के प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि आरोपी ने अपनी भतीजी की तस्वीर पोस्ट की थी. वह फर्जी आईडी बना कर फेसबुक और इंस्टाग्राम में अश्लील पोस्ट किया था. शिकायत के बाद मामले को विवेचना में लिया गया था और आरोपी गिरफ्तारी कर ली गई है.




