
रायपुर में एक बहन को इतना गुस्सा आया कि उसने भाई के सिर पर तवा से हमला कर दिया। दरअसल बहन रोजाना के विवाद से तंग आ गई थी। कहा जा रहा है कि भाई आए दिन घर में विवाद करता था। तवा से चोट लगने के बाद भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामला रायपुर के मुकुट नगर का है। यहां रहने वाली सरिता दीवान का भाई उससे आए दिन विवाद करता था। घर में रोज-रोज होने वाले विवाद से तंग आकर बहन ने रविवार को खाना बनाते समय तवा भाई के सिर पर दे मारा। इससे भाई की हालत नाजुक हो गई। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। मामले में बहन के खिलाफ पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।




