inh24क्राइमछत्तीसगढ़

रायपुर – सरपंच ने महिला का चाकू अड़ाकर किया बलात्कार, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

सरपंच ने महिला से अनाचार किया था। चाकू दिखाकर महिला से रेप करने वाले आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सरपंच का नाम अमरनाथ वर्मा है। आरोपी सरपंच अमरनाथ वर्मा खरोरा का रहने वाला है। घर घुसकर सरपंच ने चाकू दिखाकर महिला के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया था।

थाना ख़रोरा अंतर्गत ग्राम घोरभट्टी की महिला ने थाना ख़रोरा में रिपोर्ट दर्ज कराया था की एक रात ग्राम का सरपंच अमरनाथ वर्मा पिता मोतीराम वर्मा आयु ३५ वर्ष प्रार्थिया के घर में घुस आया। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक सूनेपन का लाभ उठाते हुए आरोपी द्वारा गहरी नींद में सोयी प्रार्थिया से छेड़खानी करने लगा।

प्रार्थिया की नींद खुलने पर आरोपी द्वारा धारदार चाकू दिखाकर जान से मारने कु धमकी दे कर महिला से अनाचार किया। आरोपी के जाने पश्चात महिला द्वारा घटना की जानकारी परजनों व अन्य को दी गयी व अगले दिन थाना ख़रोरा में आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया।  मिली जानकारी के मुताबिक अपराध कायमी के पश्चात पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सरपंच अमरनाथ वर्मा को गिरफ़्तार किया गया है जिसे आज न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button