राजधानी रायपुर के लिए राहत भरी खबर है। 48 घंटे के लॉक डाउन के बाद आज इमरजेंसी सेवाओं के साथ-साथ सब्जी और किराना दुकान भी खुल जाएंगे। लॉक डाउन की अवधि में आज समयानुसार 3 बजे तक ये दुकानें खुली रहेगी।
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान लोगों की सड़कों पर बढ़ी मौजूदगी को देखते हुए 48 घंटे लाकडाउन किया गया था, जिसके अनुसार सब्जी बाजार और किराना दुकान तक को भी बंद कर दिया गया था। एक तरह से कर्फ्यू जैसे हालात थे तो वहीं जिला प्रशासन का वो कंप्लीट लाकडाउन पीरियड कल शाम खत्म हो जाने के बाद अब दुकाने पूर्ववत खुलेंगी।
कलेक्टर एस भारतीदासन ने मीडिया से कहा है कि वो दुकानें जो इमरजेंसी सेवाओं से जुड़ी है एवं इसके अलावा सब्जी और किराना की दुकानें भी पहले की तरह ही खुलेगी, 3 बजे तक ये दुकानें खुली रहेगी। इस दौरान लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित कराया जायेगा।
बता दें कि आज से इमरजेंसी सेवा, किराना और सब्जी बाजार लाकडाउन नियमों के अनुरूप खुलेगी। दोपहर बाद 3 बजे तक ये दुकानें खुली रहेगी। गौरतलब है कि 48 घंटे के कंप्लीट लाकडाउन पर राजधानी में सड़कें सुनी थी, लोग स्वस्फूर्त कम ही सड़कों पर निकले थे।




