छत्तीसगढ़

जांजगीर – नहर में तैरती मिली दिव्यांग युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी


जांजगीर चांपा। CG NEWS : जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के सिल्ली लगरा नहर में एक दिव्यांग युवक की तैरती हुई लाश मिली है, लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है, सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पंहुचा दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आप को बता दे की आज सुबह 8 बजे जब गांव के किसान अपने खेत जा रहे थे, तभी अचानक सिल्ली माइनर में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश तैरते हुहे देखा, और तत्काल पुलिस को इसकी सुचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और मृतक युवक की शिनाख्त मनमोहन केवट पिता पूनाउ केवट निवासी बनाहिल के रूप में हुई है।



Related Articles

Back to top button