
रायपुर – रायपुरा बाजार चौक में निगरानी बदमाश का आतंक साफ़ साफ़ देखा जा सकता है। यहां निगरानी बदमाश ओम दुबे ने सैलून में घुसकर 3 युवकों पर हमला किया है। आरोपी ने सैलून में घुसकर गाली गलौज और गल्ले से छेड़छाड़ करने से मना करने पर निगरानी बदमाश ओम दुबे और शुभम नाम के युवक ने दुकानदार और बाल बनवाने आए ग्राहक समेत 3 पर हमला कर दिया जिससे वे जख्मी हो गए।
Read Also – खतरनाक किंग कोबरा को शख्स ने पिलाया ग्लास से पानी, वीडियो देख भौचक्के हो जाओगे आप, डर से निकल आएगी चीख
आपको बता दें कि पुरे रायपुर और चंगोराभांटा इलाके में असामाजिक तत्वों का हर जगह जमावड़ा लगा नजर आता है। सभी गांजा, शराब और सुलेशन के नशे की लत लगाए कॉलोनी में हर तरफ फैले हैं अगर रहवासी उन्हें रोकते टोकते है तो ये चाकू लेकर घर घुसकर हमला कर देते हैं बीते दिनों ऐसी ही एक घटना चंगोराभांटा के गणपति नगर में हुई।
Read Also – 17 साल की छात्रा ने पंखे से लटककर दे दी जान , वजह जानकर घर वालों से लेकर पुलिस भी परेशान
मामले की शिकायत पुलिस में की गई तो पुलिस ने गिरफ्तयर कर जेल भेज दिया था जेल से छूटते ही फिर वहीँ आकर स्थानीय निवासियों के लिए वह मुसिबबत का सबब बन गया है। किसी को दुकान जलाने की धमकी तो राह चलते लोगों पर धौंस ज़माना इनका रोज का शगल है और पुलिस है कि इलाके में कभी गश्त करने का नाम नहीं लेती।
बहरहाल सलून में हुई यह घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र का है. वहीं आरोपी की तलाश में अब पुलिस जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक डीडी नगर के रायपुरा बाजार चौक में निगरानी बदमाश ने आतंक मचाते हुए एक सैलून में घुसकर वहां रखी कैची से 3 लोगों पर प्राणघातक हमला कर दिया है. आरोपी निगरानी बदमाश ओम दुबे सैलून के संचालक और तीन ग्राहकों को कैंची से ताबड़तोड़ घायल कर फरार हो गया।
Read Also – 50 की उम्र में 18 को दे रही श्वेता तिवारी मात, ऐसी ड्रेस में शेयर की फोटो की जल जाएं अच्छे अच्छे, आपने देखा क्या
बताया जा रहा है कि इलाके का गुंडा बदमाश ओम दुबे और शुभम रायपुरा के बाज़ार चौक पहुंचे और वहां स्थित एक सैलून में जाकर गाली गलौज कर पैसो की मांग करने लगे। दुकान संचालक हीरेन्द्र कुमार सेन और उसके भाई गौरव सेन ने मना किया तो दोनों बदमाशो ने दुकान में ही रखी कैंची से दोनों भाईयों समेत वहां बाल कटवाने आये ग्राहक पर प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया।



