छत्तीसगढ़
छग ब्रेकिंग – धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्या, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
कांकेर – एक ग्रामीण की अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना ताड़ोकी थानांतर्गत ग्राम माहूरपाट का है। पुलिस को सूचना मिलते ही मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मानूराम उम्र 40 वर्ष निवासी माहूरपाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सावत राम उम्र 60 वर्ष निवासी माहूरपाट छट्ठी कार्यक्रम में गया था।
read also,,ब्रेकिंग – साऊथ के अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का निधन, इन फिल्मों में किया था अभिनय
शाम 7.30 बजे वापस अपने घर आया था। उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने घर के बाहर गली में धारदार हथियार से हत्या कर शव को घर के सामने रोड पर फेंक दिया। इसकी जानकारी परिजनों होते ही तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




