छत्तीसगढ़

डॉ. श्यामा प्रसाद मुकर्जी जी के जयंती के अवसर पर विधान सभा परिसर में पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया स्मरण


रायपुर : छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में प्रतिष्ठापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुकर्जी जी के जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। आज उनकी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर विधान सभा परिसर स्थित प्रेक्षागृह के मुख्य द्वार पर स्थापित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुकर्जी जी की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी डाॅ. श्यामा प्रसाद मुकर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनको स्मरण किया।

READ ALSO- 100 वर्षों की करीब सात हजार फिल्मों के कलेक्शन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सौपना चाहता है रायपुर का एक शख्स



Related Articles

Back to top button