inh24छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग: पुलिस ने की 350 से अधिक मकानों की चेकिंग पढ़े पूरी खबरे

पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आज नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना प्रभारी आमानाका याकूब मेमन व अन्य पुलिस बलों के साथ थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत सोनडोंगरी स्थित बी.एस.यू.पी. कालोनी की चेकिंग की गई। चेकिंग कार्यवाही के दौरान लगभग 350 से अधिक मकानों को चेक करने के साथ ही निवारत व्यक्तियों का सत्यापन, बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, गुण्डा/निगरानी बदमाशों, वारंटियों, अपराधिक तत्वों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की भी चेकिंग कर पूछताछ की गई।

Related Articles

Back to top button