inh24छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग – गोदाम से 50 लाख का टायर पार, मालिक ने मैनेजर के खिलाफ थाने में दर्ज कराई FIR

 छत्तीसगढ़ – मामला राजधानी  रायपुर का है. जहाँ लॉकडाउन के दौरान गोदाम और ऑफिस से 50 लाख रुपए का टायर गायब होने का मामला सामने आया है. मालिक को अपने मैनेजर पर शक है कि वो टायर चोरी कर फरार हो गया है. जिसके बाद सिविल लाइन थाने में मालिक अंशय सहगल ने मैनेजर के खिलाफ शिकायत करते हुए केस दर्ज कराया है.सिविल लाइन थाना प्रभारी आरके मिश्रा के मुताबिक पीड़ित अंशय सहगल की मेसर्स सहगल नाम से टायर की दुकान सिविल लाइन इलाके में है.

READ ALSO,,छग – बाल संप्रेक्षण गृह में नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

इसका गोदाम रिंग रोड उरला में है. लॉकडाउन के दौरान तीन-चार महीने से अंशय सहगल अपना गोदाम नहीं गया था. तीन दिन पहले जब वह अपने गोदाम जाकर देखा, तो बड़ी मात्रा में सामान गायब था. चोरी हुआ माल करीब 50 लाख रुपए का है. लॉकडाउन के दौरान उसका मैनेजर गोदाम में रहता था, इसलिए उसी पर आशंका है. अभी वह फरार है. तलाश की जा रही है.

READ ALSO,,जीरो बैलेंस होने पर भी बैंक खाते से निकाल सकते है पैसा, यहाँ जाने पूरा प्रोसेस

Related Articles

Back to top button