बस्तर अंचल में लगातार दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से शबरी नदी एक बार फिर से उफान पर है। लगातार बारिश के चलते सुकमा जिला मुख्यालय से कई गावों फिर संपर्क टूट गया है । मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा जिले के झापरा पुल और एनएच 30 पर स्थित ग्राम बोदागुडा व दुब्बाटोटा में बाढ़ की स्थिति निर्मित है। यहां पुल के उपर से पानी बह रहा है जिसके कारण एनएच 30 जाम हो गया है। दोरनापाल में एनएच 30 जाम होने के कारण गाड़ियों कि लंबी लाइन लग गई है।

वहीं जिला प्रशासन ने बाढ़ के चलते लोगों से अपील की है कि अगर पुल के ऊपर से पानी हो तो पार न करें एवं ज्यादा बारिश की स्थिति में आसपास के रहत शिविरों में आश्रय लें। आपको बता दें कि भरी बारिश के चलते मोदक पाल, पोंजेर नाला, धनोरा नाला, चेरपाल आदि जगहों से पूल के ऊपर से पानी बह रहा है।
Web title – Rains in Bastar continue to wreak havoc Shabari in spate jam in NH30



